{"_id":"f0de360b31b73270094e5d05ae8e5bdd","slug":"the-young-man-was-injured-in-a-grenade-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में हथगोला से युवक को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में हथगोला से युवक को घायल किया
निघासन।
Updated Mon, 06 Apr 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चंदैयापुर में भूमि विवाद के चलते एक युवक पर एक व्यक्ति ने हथगोला फेंक दिया। जो युवक के हाथ में फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर उसे लखीमपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव चंदैयापुर निवासी 36 वर्षीय श्रीकेशन ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे वह अपने घर में खाना खाने के लिए हाथ धो रहा था। इसी बीच गांव का ही एक व्यक्ति हाथ में कुछ लेकर आया और श्रीकेशन के ऊपर फेंका। श्रीकेशन ने बचाव करते हुए उसे कैच कर लिया। जैसे ही उसे देखना चाहा कि अचानक हथगोला तेज आवाज के साथ फट गया। आवाज सुनकर वहां पर लोग एकत्रित हो गए। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गांव के ही रमाकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।