{"_id":"e6daf08c1257f8a13796c81d2f320ed0","slug":"the-young-man-was-found-dead-in-deoria-tehra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेहरा के युवक का देवरिया में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेहरा के युवक का देवरिया में मिला शव
पलियाकलां
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
जनपद देवरिया में ग्रिल बनाने का काम करने गए टेहरा देहात के एक युवक का शव देवरिया जिले में रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। युवक की मौत की खबर से घरवालों में कोहराम मच गया, वहां उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घरवाले उसका शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
टेहरा देहात निवासी जगदीश का 22 वर्षीय पुत्र अर्जुन उर्फ संदीप कुमार देवरिया में ग्रिल बनाने का काम करने गया था। वहीं बृहस्पतिवार को उसका शव देवरिया जिले में रेल लाइन किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसकी वोटर आईडी आदि मिल गई, जिससे यहां उसके घर का पता चला। इसके बाद सूचना यहां आई। जिस पर घरवालों में कोहराम मच गया और वह वहां के लिए रवाना हो गए। वहां की पुलिस उसका पोस्टमार्टम करा रही है।