{"_id":"e0db77e381292c92f09ca1e9a1b9b89b","slug":"the-young-man-s-beating-dbangon-critical-condition-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की पिटाई से युवक की हालत गंभीर, रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों की पिटाई से युवक की हालत गंभीर, रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Mar 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला रामनगर में होली मिलने जा रहे एक युवक को विवाद होने के बाद कुछ युवकों ने जमकर पीट दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला रामनगर निवासी शुभम शुक्ला बुधवार की देर शाम मोहल्ले में होली मिलने जा रहा था। पुलिस के मुताबिक घर के पास ही अनुराग मिश्रा और छोटू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों युवकों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। युवकों के हमले में शुभम को गंभीर चोटें आई हैं। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि अनुराग और छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है।