{"_id":"57b85cf64f1c1b8f636ebb8f","slug":"the-young-man-jumped-off-the-train-ripping-her-ear-drop","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की झुमकी नोचकर ट्रेन से कूद गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की झुमकी नोचकर ट्रेन से कूद गया युवक
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
लूट
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
शुक्रवार की रात बांकेगंज स्टेशन से पहले ही एक युवक ने एक युवती की झुमकी नोच ली और चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। पीड़ित युवती अपनी मां के साथ लखीमपुर से दवा लेकर मैलानी वापस जा रही थी। पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव जवाहरपुर निवासी राजकुमारी पत्नी शिवनरायन वर्मा अपने बड़े दामाद जितेंद्र कुमार के साथ अपनी छोटी पुत्री लक्ष्मी पत्नी रिषीकेश को लखीमपुर के एक नर्सिंग होम से दवा दिलवाने के लिए लाई थी। राजकुमारी के अनुसार दवा दिलवाने के बाद वह मैलानी जाने के लिए अपने दामाद जितेंद्र और पुत्री लक्ष्मी के साथ शाम को 7.40 पर लखीमपुर से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गईं। राजकुमारी ने बताया कि ट्रेन बांकेगंज स्टेशन पर रुकने के लिए धीमी हुई थी। इस दौरान एक युवक ने लक्ष्मी के दोनों कानों की झुमकी नोच लीं और चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। राजकुमारी ने बताया कि जब तक दामाद और अन्य यात्री कुछ समझ पाते तब आरोपी भाग चुका था। ट्रेन के मैलानी पहुंचने पर राजकुमारी ने अपनी बेटी के साथ हुई वारदात की जानकारी जीआरपी चौकी मैलानी पर दी। पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को लखीमपुर जीआरपी थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
थाना प्रभारी जीआरपी राजमणि शुक्ला के अनुसार पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया गया है। महिला को अपराधियों के फोटो भी दिखवाए गए लेकिन वह किसी को पहचान न सकी।