{"_id":"57c9b42e4f1c1b81042cc106","slug":"the-young-man-found-dead-the-next-day-immersed-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी मे डूबे युवक का दूसरे दिन शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी मे डूबे युवक का दूसरे दिन शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज।
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
river
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसी के गोताखोरों की मदद से मिला शव
अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने आए युवक की उल्ल नदी मे डूब जाने से मौत हो गई। पीएसी की मदद से उसका शव दूसरे दिन नदी से बरामद कर लिया गया। शव देख परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी 35 वर्षीय महेंद्र उर्फ मानू मोहल्ले के ही शेरू और सोनू के साथ बृहस्पतिवार की शाम शहर के समीप उल्ल नदी में मछली पकड़ने आया था। किसी तरह वह अनियंत्रित होकर नदी मे जा गिरा। जानकारी मिली तो परिवार वाले भी आ गए। इस बीच सैंकड़ों की भीड़ लग गई। सूचना पर सदर कोतवाल राम जी चौधरी और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नदी मे तलाश शुरू की। काफी देर तक कुछ पता नही लगा। शुक्रवार सुबह पीएसी के गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई। कुछ घंटे बाद ही पानी से महेंद्र का शव बरामद कर लिया। शव देख पत्नी मीरा बेसुध हो गई और परिवार मे कोहराम मच गया। सदर कोतवाली की मिश्राना चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।