{"_id":"5707e4814f1c1ba06cc810c8","slug":"the-young-man-died-from-beating-breathless","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से बेदम हुए युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से बेदम हुए युवक ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सदर कोतवाली के मिदनिया गांव का मामला
- दबंगों ने बिजली के खंभे में बांधकर की थी पिटाई
सदर कोतवाली के महेवागंज चौकी क्षेत्र के गांव मिदनिया गढ़ी में बुधवार की शाम एक मानसिक मंदित युवक की खंभे से बांधकर पिटाई की गई, जिसने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। मृतक के पिता सोहन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।
मिदनिया गढ़ी गांव निवासी 26 वर्षीय मनोज कुमार को मिर्गी के दौरे आते थे, जिससे एक बार वह आग में झुलस गया था। इस हादसे में उसका चेहरा झुलस गया था। चेहरा डरावना और मानसिक मंदित होने से वह कुछ काम नहीं करता था। बताते हैं कि गांव के ही एक परिवार का बच्चा चार दिन पहले उसे देखकर डर गया था, जिसके बाद दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बुधवार को दबंगों ने मनोज को बिजली के खंभे में बांधकर कई घंटों तक पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार वालों ने उसका प्राइवेट डाक्टर के यहां इलाज कराया, लेकिन शुक्रवार की सुबह मनोज की मौत हो गई। मृतक के पिता सोहन लाल ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर गांव के ही जियालाल, कृष्णावती, संजय, रेखा और सुनील पर पिटाई कर मार डालने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।