फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young engineer Bijua Narendra death in Hyderabad

बिजुआ के युवा इंजीनियर  नरेंद्र की हैदराबाद में मौत

Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ। Updated Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The young engineer Bijua Narendra death in Hyderabad
मौत - फोटो : अमर उजाला
पिछले चार साल से हैदराबाद में जॉब कर रहे थे नरेंद्र
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पिता और भाई हैदराबाद के लिए हुए रवाना

 हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में बतौर इंजीनियर जॉब कर रहे बिजुआ के  युवा इंजीनियर नरेंद्र शुक्ला की रविवार तड़के मौत हो गई। मौत की खबर साथ में रह रही पत्नी ने यहां घर पर दी। खबर मिलते ही परिवार  में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पिता और भाई हैदराबाद रवाना हो गए हैं।

बिजुआ निवासी जगेश्वर दयाल शुक्ला के तीसरे नंबर के इंजीनियर पुत्र नरेंद्र शुक्ला (32) की हैदराबाद  (आंध्र प्रदेश) में आकस्मिक मृत्यु हो गई। नरेंद्र पिछले पांच साल से हैदराबाद में जॉब कर रहे थे। नरेंद्र  के सबसे बड़े भाई वीरेंद्र शुक्ला पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बिजुआ के  अलावा किसान सेवा संघ बिजुआ के अध्यक्ष हैं, दूसरे नंबर के भाई  राजस्थान में एक कंपनी में जॉब करते हैं, नरेंद्र तीसरे नंबर के पुत्र थे।  काफी मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के नरेंद्र की मौत की खबर जिसने सुनी उसे सहसा यकीन नही हुआ। सोमवार को शव गांव पहुंचने की संभावना है। इधर बिजुुआ में घर पर  मां-छोटे भाई रामशंकर समेत पूरा परिवार बदहवास है। नरेंद्र अपने  पीछे अपनी एक दो साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed