{"_id":"58b4646d4f1c1b3661830812","slug":"the-woman-escaped-after-robbing-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गहने लूटकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गहने लूटकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलीपुर से घर वापस पैदल जा रही थी महिला, सुनौरा के निकट जंगल में हुई वारदात
गांव मुगलीपुर से घर वापस आ रही गांव शाहपुर निवासी सरजू प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी को एक लुटेरे ने सुनौरा के निकट दबोच लिया और असलहे के बल पर उसके टॉप्स और पायलें उतरवाकर भाग निकला। महिला ने आरोपी को पहचान लेने का दावा किया है। पुलिस ने महिला की ओर से आरोपी के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव शाहपुर निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि वह सोमवार की सुबह गांव मुगलीपुर से घर वापस आ रही थी। सुनौरा गांव के निकट जंगल के पास गांव टिकौला के कोटेदार ज्ञान प्रकाश शुक्ला के भाई टीटू ने उसे दबोच लिया और तमंचे के बल पर टॉप्स और पायल उतरवा ली। घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी के जाने के बाद उसने वहां से गुजरे राहगीरों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने एक राहगीर के मोबाइल से यूपी 100 और घर वालों को सूचना दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। महिला ने घर वालों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर आरोपी टीटू के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।