फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The walkout by lawyers angered by the death of partner

साथी की मौत से नाराज वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 21 Dec 2015 06:47 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Mon, 21 Dec 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
The walkout by lawyers angered by the death of partner
पलिया बार एसोसिएशन ने आजमगढ़ में वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या की निंदा करते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर अभियुक्तों पर रासुका लगाने और घरवालों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

आजमगढ़ में बीते दिनों वरिष्ठ अधिवक्ता राजनारायन सिंह की हत्या कर दी गई थी। पलिया बार एसोसिएशन के सदस्यों ने विरोध जताते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार राजू कुमार को दिया । जिसमें हत्यारोपियों पर रासुका लगाने, घरवालों  को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीष द्विवेदी, कमाल इदरीशी, अरुण अवस्थी, अजीत सिंह, रविंद्र सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, अनुपम मिश्र, अरविंद गुप्ता, रमाशंकर पांडेय, मधुसूदन तिवारी, फजल खान, रामप्रकाश पाल, जावेद अख्तर, खुर्शीद आलम, रामनरेश गौतम सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। तहसील परिसर में सोमवार सुबह बार एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें आजमगढ़ के अधिवक्ता राजनारायन की हत्या पर रोष जताया गया साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने बैठक के पश्चात न्यायिक कार्य स्थगित रखा। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, महामंत्री कुलदीप सिंह,अवधेश चंद्र दीक्षित, कैलाश त्रिवेदी, रामखिलावन मिश्र, वीपी सिंह, सच्चिदानंद दीक्षित, जयपाल सिंह, फूल कुमार, दिवाकर वाजपेई, शारिफ सिद्दीकी, तौसीफ खां, मोहम्मद खालिद सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed