फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The village was attacked by the tiger woods

जंगल गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला

Thu, 19 May 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-बम्हनपुर/निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो-बम्हनपुर/निघासन। Updated Thu, 19 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
The village was attacked by the tiger woods
बाघ - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए थे मधुबन 
विज्ञापन

किले के जंगल में स्थित काली मां के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। 

गांव बौधिया निवासी 55 वर्षीय मधुबन यादव दुधवा टाइगर रिजर्व जोन के जंगल में स्थित काली मां के प्राचीन मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे प्रसाद चढ़ाने गए थे। मधुबन, काली मां के मंदिर से कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि अचानक झाड़ी में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। बाघ ने मधुबन के मुंह और पैर को घायल कर दिया। बाघ से बचने के लिए मधुवन ने हंसिए से बाघ पर प्रहार किया। किसी तरह से बाघ उन्हें छोड़ा और भाग गया। घायल अवस्था में मधुबन कराहते हुए मंदिर के पास पहुंचे। मंदिर में रमुआपुर निवासी रामेश्वर लोधी परचून की दुकान लगाए हुए थे। कराहने की आवाज सुनकर वह अपनी दुकान को छोड़कर मौके पर गए। वहां पर वह मधुबन को देखकर उसे पहचान गए और उनके पुत्र चुम्मन को फोन लगाकर घटना से अवगत कराया। परिवार वालों ने जंगल पहुंचकर घायल अवस्था में मघुबन को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुधवा टाइगर रिजर्व जोन बेलरायां रेंज के रेंजर एमके शुक्ला ने बताया कि जंगल में बाघ होने की जानकारी मिली है। वहां के लोगों को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed