{"_id":"6cbdbacb3cc3ac068bb0f0ed05c0ee38","slug":"the-village-attacked-by-miscreants-looting-of-merchants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में धावा बोल बदमाशों ने व्यापारियों से की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव में धावा बोल बदमाशों ने व्यापारियों से की लूटपाट
ईसानगर।
Updated Wed, 16 Dec 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
थाना के गांव पकरिया लालापुरवा में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने धावा बोलकर व्यापारियों को निशाना बनाते हुए लूटपाट की है। बदमाशों ने करीब एक घंटे तक लूटपाट करते हुए तीन व्यापारियों से हजारों की नकदी समेत डीएपी खाद, चावल, किराना सामान लूट लिया। एक व्यापारी से उसकी बाइक भी लूट ली और उस पर सामान लादकर भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
पकरिया लालापुरवा निवासी धर्मपाल अपनी किराना दुकान के बाहर लेटे थे। रात करीब 11 बजे बदमाशों ने उन्हें असलहे के बल पर घेर लिया और 50 हजार रुपये मांगे। रुपये होने से इनकार करने पर बदमाशों ने उसकी दुकान खोलवाकर 20 हजार कीमत का सामान और बाइक लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने खुशीराम को घेरकर उनकी दुकान से तीन बोरी डीएपी, एक बोरी चावल, 5400 रुपये नकदी लूट लिया। यहां लूटपाट के बाद बदमाशों ने दवा विक्रेता सुरेश की दुकान से दवाएं और उपकरण ले गए। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही हैै। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।