फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two sides were no longer sticks, nine injured

दो पक्षों में लाठियां चलीं, नौ घायल

Tue, 07 Apr 2015 08:28 PM IST
बिजुआ।
बिजुआ। Updated Tue, 07 Apr 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
The two sides were no longer sticks, nine injured
भीरा थाना क्षेत्र के मूड़ा बुजुर्ग गांव में सहन की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए और जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों से एक 13 वर्षीय बालक, दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है, घायलों का बिजुआ सीएचसी में मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के मूड़ा बुजुर्ग गांव में विनोद का घर बन रहा है। विनोद के पड़ोसी चेतराम दोनों घरों के बीच जमीन के छोटे हिस्से पर अपना हक जता रहे थे, जबकि विनोद के पक्ष के लोग उसे रास्ता बता रहे थे। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच इस रास्ते पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मामला इतना भड़का कि दोनों ओर से लाठियां निकर्ल आईं। झगड़े में विनोद के चाचा रामप्रसाद, भाई प्रमोद, ताऊ सोमबारी के अलावा परिवार की ही महिला रामकली और चंद्रिका घायल हो गए। दूसरे पक्ष से चेतराम उनका पुत्र सोनू, बहू सीता देवी और छोटा बेटा अनूप घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


20 दिन पहले दोनों पक्षों में पुलिस ने कराई थी सुलह
बताते हैं कि यह झगड़ा काफी दिनों से चल रहा था। भीरा थाने के एसआई अनिल सिंह ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी थी। सोमवार को दोबारा एक पक्ष उस फैसले के खिलाफ जा रहा था, तभी मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed