फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two sides clash in the occupation on the ground, firing

जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा। Updated Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The two sides clash in the occupation on the ground, firing
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
तीन घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती 
विज्ञापन

विवादित जमीन पर बने चार घरों में भी लगाई आग

जमीन पर कब्जेदारी के दौरान शुक्रवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। इस दौरान फायरिंग भी हुई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान विवादित जमीन पर बने चार घरों में आग लगा दी गई, जिससे उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने एक-दूसरे पक्ष की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मामला ग्राम मिर्जापुरवा का है, जहां 36 एकड़ जमीन पर गीता देवी और छंगालाल के बीच स्वामित्व को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले कोर्ट ने गीता देवी पक्ष का स्वामित्व निर्धारित कर दिया था। एसडीएम के आदेश पर 22 दिसंबर को राजस्व निरीक्षक और पुलिस बल ने मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश कराकर कुछ हिस्से की जुताई भी करा दी थी। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को शेष जमीन पर जुताई के लिए गीता देवी पक्ष के लोग पहुंचे तो छंगालाल पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इस पर विवाद होने लगा। इसी बीच किसी ने चार घरों में आग लगा दी। इस दौरान जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में राजकुमार, राम मोहन और मुकेश घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed