{"_id":"579773d24f1c1b2e6421ec02","slug":"the-two-sides-clash-in-the-land-dispute-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
injured
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक की हालत गंभीर, हत्या का प्रयास और बलवा की रिपोर्ट दर्ज
- दूसरे पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एनसीआर
क्षेत्र के गांव तिनघरवा में भूमि के विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने एक युवक पर तलवारों से प्रहार कर मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे पक्ष के एक दंपति को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल युवक की मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और मारपीट तथा दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। घायलों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। युवक की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव तिनघरवा निवासी नूरबानो पत्नी तौफीक अली ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे उसका बेटा 26 वर्षीय जाबिर अली गांव के उत्तर स्थित केला, नींबू और लीची की बाग देखने गया था। आरोप है कि वहां पर दूसरे पक्ष के लोगों ने अपनी जमीन होने का हवाला देते हुए उसके ऊपर हमला बोल दिया। दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने जाबिर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने लगे। बचाव में उसने भी प्रहार किया। नाराज हमलावरों ने तलवार से जाबिर के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। जाबिर पर हमला करते हुए गांव के ही चांद नामक व्यक्ति ने देख लिया। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित होने लगे। ग्रामीणों को आता देखकर उसे मरणासन्न स्थिति में छोड़कर हमलावर फरार हो गए। जाबिर की मां नूरबानो की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सुंताज, साबिर, आसिम, मोहसिन और जुल्फिकार के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दूसरे पक्ष के सुंताज और उसकी पत्नी काइमुन निशा के भी मामूली चोटें आई हैं। सुल्तान शाह की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के वाहिद, साबिर और अयूब के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। पुलिस ने तीनों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जाबिर की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।