{"_id":"6adb62653cb39390950f1de6","slug":"dsfg-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-11788-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई महिला, मौत
Fri, 23 Oct 2026 07:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
- चांदपुर गांव में हुआ हादसा, घर के ऊपर से गुजर रही है हाईटेंशन लाइन
- पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में शुक्रवार सुबह घर के छज्जे की तराई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला मोटर से पाइप लगाकर छज्जे पर पानी डाल रही थी। करंट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इससे इन्कार कर दिया। परिजनों ने बाद में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी मुकेश कुमार वाल्मीकि परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने घर की छत पर बाउंड्रीवॉल और छज्जे का निर्माण कराया था। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी मुन्नी देवी छज्जे की तराई कर रही थीं। वह मोटर में पाइप लगाकर छज्जे पर पानी डाल रही थीं। इसी दौरान वह घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं।