{"_id":"574ae57c4f1c1b7c28108cb4","slug":"the-two-men-filed-a-lawsuit-against-counterfeiting-and-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Sun, 29 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक और व्यक्ति फंसा ईनाम के लालच में
इनाम का झांसा देकर ठगी करने वाले दो जालसाजों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव करौंदा निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके मोबाइल पर कॉल आई कि उसके नंबर पर तीन लाख 15 हजार कर ईनाम निकला है। ईनाम लेने के लिए उसे 13800 रुपया बबलू निवासी गाजीपुर के खाता नंबर पर जमा करना है। मनोज ने लालच में फंसकर 13800 रुपया यूनियन बैंक गोला में उनके एकाउंट में जमा कर दिए। 18 मई को फिर कॉल आई कि यह ईनाम विदेशी मुद्रा के रूप में है इसके लिए उसे 28 हजार रुपया ममता विश्वकर्मा निवासी मऊ के खाते में जमा करना है। मनोज ने यह रकम भी जमा कर दी।
तहरीर में कहा है कि अब उससे 63 हजार रुपये और जमा कराए जाने का दबाव डाला जा रहा है कि अगर ऐसा नहीं किया तो ईनाम नहीं मिलेगा। मनोज ने परिचितों और रिश्तेदारों को यह बात बताई, तब उसे जालसाजी का एहसास हुआ। पीड़ित ने तत्काल बैंक प्रबंधक से संपर्क किया, तब पता चला कि 13800 रुपये उसी दिन निकल गए थे, जबकि 28 हजार रुपये अब भी जमा हैं।
मनोज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को भेज दी है। जांच उपनिरीक्षक भभूती सिंह यादव को सौंपी गई है।