{"_id":"585e6ae74f1c1b0f15e39d96","slug":"the-tiger-hunting-nilgai-farm-workers-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने किया नील गाय का शिकार, खेतों में भागे मजदूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघ ने किया नील गाय का शिकार, खेतों में भागे मजदूर
पलियाकलां।
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
टाइगर सफारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बाघ ने इन दिनों इमलिया फार्म इलाके में दहशत फैला रखी है। उसने यहां एक नीलगाय को मार डाला। खेतों में काम कर मजदूर बाघ को देख भाग निकले। बाघ इस इलाके में आए दिन चहल कदमी कर रहा है, जिससे लोग डरे सहमे हुए हैं।
इमलिया फार्म इलाके में एक बाघ करीब एक हफ्ते से चहल कदमी कर रहा है। जिससे दहशत फैली हुई है। लोग खेतों की ओर जाने में डर रहे हैं। हिम्मत कर जो जा रहे हैं, उनके जहन में दहशत बसी रहती है। बाघ चहल कदमी करता जब एक खेत पर पहुंचा तो वहां गन्ना छील रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। इसी बीच बाघ ने खेतों की ओर आई एक नीलगाय को अपना शिकार बना लिया। हालांकि वह उसे खा नहीं पाया क्योंकि जख्मी नीलगाय वहीं एक पानी भरे गड्ढे में कूद गई थी। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बाघ के आए दिन दिखने से ग्रामीण बुरी तरह भयभीत हैं। रात में बाघ की दहाड़ से इलाका गूंजता रहता है और लोग सो नहीं पाते। उसके पगमार्क कई जगहों पर देखे जा रहे हैं।