फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The thief was caught on CCTV footage

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर की फुटेज

Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
The thief was caught on CCTV footage
camera - फोटो : अमर उजाला
- दुकान का ताला तोड़कर उड़ा ले गया नगदी
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने मोहल्ला नौरंगाबाद में स्थित एक सरिया-सीमेंट की दुकान का ताला तोड़ दिया और दुकान में रखी 20 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की फुटेज कैद हो गई। पुलिस फुटेज लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
शहर निवासी विनीत निगम की नौरंगाबाद में छाया कुआं के पास सरिया सीमेंट की दुकान है। रात करीब तीन बजे चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर घुस गए। दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान के गोलक में रखी 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। वह सुबह जब दुकान पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर डायल 100 पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो चोर की ताला तोड़ने से लेकर दुकान से बाहर निकलने तक की फुटेज मिली। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर फुटेज दिखाए और उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। जेल गेट चौकी इंचार्ज राजबली सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। चोर की शिनाख्त कराने का पुलिस प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

 
चार दिन पूर्व भी हो चुकी है चोरी
दुकानदार विनीत निगम ने बताया कि चार दिन पहले भी दुकान का चाला तोड़कर चोर दस हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए थे, जिसकी भी तहरीर उसने पुलिस को दी थी। उस समय भी इसी चोर की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद थी, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही फुटेज लेकर चोर की पहचान कराने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed