{"_id":"5767f1fa4f1c1b9760b47f6d","slug":"the-thief-walked-away-with-millions-of-home-sleeping-bags","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वाले सोते रहे चोर बटोर ले गए लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर वाले सोते रहे चोर बटोर ले गए लाखों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में नहीं रुक रहा चोरियों का सिलसिला, लोगों में रोष
मोहल्ला किसान प्रथम निवासी संतोष पांडे के घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब डेढ़ लाख के गहने चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह सोकर उठने पर हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नगर में बढ़ रहीं चोरी की वारदात से लोगों में रोष है। मोहल्ला किसान प्रथम निवासी संतोष पांडे ने बताया कि वह परिवार समेत सो रहे थे। रविवार की रात मकान के पीछे खाली पड़े प्लॉट की ओर से चोर घर में घुस आए और अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर उसमें रखे लगभग 1.20 लाख के गहने और नकदी पार कर ले गए। सुबह होने पर चोरी का पता चल सका। जिसके बाद चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जयकरन भदौरिया ने मौका मुआयना किया। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नगर में बढ़ रही चोरियों से पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खुल गई है।