फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The student also injured during the baton Kheri NIT campus

एनआईटी कैंपस में लाठीचार्ज के दौरान खीरी का छात्र भी जख्मी

Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The student also injured during the baton Kheri NIT campus
छात्र - फोटो : अमर उजाला
परिवारीजनों ने डीएम से की सकुशल घर वापसी की मांग
विज्ञापन

जम्मू पुलिस पर छात्रों को हास्टल में जबरन रोकने का आरोप

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित एनआईटी कैंपस में भारत माता की जय बोलने के मामले में हुए विवाद के बाद पुलिस के लाठीचार्ज में खीरी जिले का छात्र मोहित वर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मोहित ने अपने घरवालों को फोन कर इसकी सूचना दी है। सूचना के बाद से घरवालों का बुरा हाल है। परिवारीजनों ने इस बाबत डीएम को ज्ञापन सौंपकर मोहित की सकुशल घर वापसी कराने की मांग की है। 

शहर के  सीमावर्ती गांव छाउछ निवासी राजेश वर्मा अपने परिवारीजनों के साथ डीएम आवास पहुंचे और प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मोहित एनआईटी में बीटेक का छात्र है। वर्ष 2015 में उसने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। श्री वर्मा का कहना है कि एनआईटी श्रीनगर में 31 मार्च से हालात खराब हैं। जम्मू पुलिस ने पांच अप्रैल को हास्टल में घुसकर छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। जिसमें तमाम छात्र जख्मी हुए हैं। इस दौरान मोहित को भी गंभीर चोटें आई हैं। हास्टल से निकल कर छात्र घर आना चाहते हैं लेकिन उन्हें बलपूर्वक रोका गया है। जिससे छात्र भयभीत हैं और वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। परिवारीजनों ने डीएम को प्रार्थना-पत्र देकर मोहित की सकुशल घर वापसी कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed