फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The spark of fireworks Shola , many home burns

पटाखे की चिंगारी बनी शोला, कई घर जले

Fri, 24 Apr 2015 07:35 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 24 Apr 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खरवहिया नंबर दो में शुक्रवार की सुबह पटाखे की चिंगारी से लगी आग में एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग से 15 हजार की नगदी संग करीब दो लाख का सामान जल गया। इस दौरान घर में रखी नगदी निकालने गई एक महिला भी झुलस गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह गांव खरवहिया नंबर दो में कुछ बच्चे सड़क किनारे पड़े अधजले पटाखे उठाकर लाए और उनको गांव के ही बंशीलाल के घर के पास दगा रहे थे। अचानक पटाखे की चिंगारी उसकी टटिया पर जा गिरी, जिससे बंशीलाल का घर जलने लगा। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते कि तब तक आग बेकाबू हो गई और रमेश, गया प्रसाद, छत्रपाल, श्रीराम, कंधई, मिश्री समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों को चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में घर में रखी नकदी उठाने गई सोहरावती पत्नी रमेश झुलस गई। आग से छत्रपाल और श्रीराम के तीन तीन, गया प्रसाद तथा छत्रपाल के चार-चार हजार रुपये और घरेलू सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

मितौली में गन्ना-गेहूं जला
मितौली। विकास क्षेत्र के बेहड़ा में अज्ञात कारणों से लगी आग से गेहूं और गन्ना जल गया। कानाखेड़ा के पश्चिम राजेश कुमार निवासी बेहड़ा के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग से राजेश का 35 बीघा खेत में खड़ा गेहूं और राजेश के खेत से मिला राधेश्याम का आठ बीघा गन्ना जल गया। राजेश के खेत से आग राधेश्याम के खेत में पहुंच गई, किंतु ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को राधेश्याम के खेत में ही काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed