फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The smile of two brothers attempting to bite the neck

दो भाइयों की हंसिए से गर्दन काटने का किया प्रयास 

Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मैलानी।
अमर उजाला ब्यूरो  मैलानी। Updated Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
The smile of two brothers attempting to bite the neck
हमला - फोटो : अमर उजाला
दोनों की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के शक में हुई घटना, एक गिरफ्तार

 गांव सलावतनगर में घर में घुसकर एक युवक ने सो रहे दो सगे भाइयों 18 वर्षीय राजू और उसके छोटे भाई 15 वर्षीय पूरन की गर्दन हंसिए से काटने का प्रयास किया, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर पूरन को को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। घटना प्रेम संबंधों को लेकर हुई बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सलावतनगर निवासी मोहन ने बताया कि सोमवार की रात गांव का ही एक युवक दीवार कूद कर घर में घुस गया और बरामदे में सो रहे उसके भतीजे 18 वर्षीय राजू और 15 वर्षीय पूरन की गर्दन हंसिये से काटने के लिए प्रहार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर वह और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। मोहन ने पुलिस को बताया कि एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले गांव के ही युवक ने उसके भतीजों पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने तड़के एक भट्ठे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के परिवार की एक लड़की और घायलों के बड़े भाई अरविंद के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की मैलानी में सिलाई सीखने आती थी। सोमवार की शाम को भी वह सिलाई सीखने के लिए मैलानी आई, लेकिन घर नहीं पहुंची। उधर, अरविंद भी सोमवार से गायब है। इसी प्रतिशोध में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। मोहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया। दो भाइयों के हमले के बाद घर में सन्नाटा पसरा है। घर में कोई महिला नहीं है। घर पर सिर्फ घायलों की शादीशुदा बहन राधा मिली। राधा ने बताया कि हमले की खबर पाकर वह गोला के गांव अयोध्यापुरवा स्थित अपनी ससुराल से सुबह यहां पहुंची तो घर पर कोई नहीं मिला।

 
घायलों के माता-पिता की हो चुकी है मौत
गांव सलावतनगर निवासी मोहन ने बताया कि उसके भाई लाला के तीन पुत्र अरविंद, राजू, पूरन और एक पुत्री राधा थी। काफी समय पहले उसके भाई और भाभी की मौत हो चुकी है। तीनों भतीजे उनके पास ही घर में रहते हैं। बड़ा भतीजा अरविंद सोमवार से घर वापस नहीं लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed