फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The sisters were freed from the clutches of kidnappers

अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुईं तीनों बहनें

Tue, 19 Jan 2016 12:29 AM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 19 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The sisters were freed from the clutches of kidnappers
शनिवार रात खैरीगढ़ गांव से अगवा की गई तीनों सगी बहनों को सकुशल बरामद कर लिया गया है हालांकि अपहरणकर्ता अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि लड़कियों को जंगल से बरामद किया गया है और देर रात तक आपरेशन जारी है। हालांकि पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उधर, सीओ और एसओ के निलंबन की चर्चा है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि तीनों लड़कियों को फिरौती देकर मुक्त कराया गया है। ज्यादा कुरेदने पर एसपी का जवाब था कि अभी हम यह नहीं बता सकते हैं कि लड़कियां कहां से और कैसे बरामद की गई हैं। निलंबन या बरामदगी के बारे में मंगलवार को सारी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़कियों के घर पर एक किराएदार से फोन पर संपर्क कर अपहर्ताओं ने फिरौती की रकम मांगी थी। अपहर्ता जहां भी फंसे थे, वहां पांच लाख रुपये और दो लीटर पेट्रोल पहुंचाने के बाद लड़कियों को छोड़ा गया। अपहर्ताओं को फिरौती देने में एक पुलिस अफसर की भी भूमिका रही। इन लड़कियों को खीरी नेपाल बार्डर पर बंधक बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों को लेने जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता और भाई किशन गुप्ता गए थे। लड़कियों को घर ले आया गया है। वे बुरी तरह सहमी हुईं हैं और बात करने की स्थिति में नहीं थीं। वहीं लड़कियों के मामा राजीव गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने मामले में कोई सहयोग नहीं किया। बता दें कि इस घटना को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया था और मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रदेश के आला अफसरों के साथ जिले के अफसरों से लड़कियों को हर हाल सकुशल बरामदगी के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed