{"_id":"57a49d8a4f1c1b75652b899f","slug":"the-second-day-continued-operation-majnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रहा ऑपरेशन मजनू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी जारी रहा ऑपरेशन मजनू
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
cheking
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने शिक्षण संस्थानों के पास मारा छापा
आसपास खड़े नवयुवकों से की पूछताछ
दुकानदारों को दी हिदायत, फालतू लोग खड़े मिले तो होगी कार्रवाई
शहर में दूसरे दिन भी ऑपरेशन मजनू जारी रहा। शुक्रवार को एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ शहर के कई शिक्षण संस्थानों के बाहर छापा मारा। आसपास की दुकानों और स्कूलों के आसपास खड़े युवकों से पूछताछ की और बेमतलब खड़े मिले लोगों को जमकर हड़काया। दोबारा मिलने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग भी की गई। एसपी की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
शुक्रवार को सीओ सिटी एमपी सिंह, शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय और महिला एसओ कमर सुल्ताना के साथ एसपी अखिलेश चौरसिया सबसे पहले भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने कॉलेज के आसपास स्थित दुकानों और वहां खड़े मिले खासतौर पर नवयुवकों की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की। बेमतलब खड़े युवाओं को कड़ी फटकार लगाई और दोबारा मिलने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। एसपी ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी कि वे अनावश्यक अपनी दुकानों पर भीड़ न लगाएं। यदि फालतू लोग खड़े मिले तो दुकानदार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद एसपी ने डॉन बॉस्को, अजमानी इंटरनेशनल सहित कई स्कूलों और कोचिंग के बाहर औचक चेकिंग की। दोपहिया और चार पाहिया वाहनों को भी खंगाला और वाहन चालकों की तलाशी ली।
सिकन्द्राबाद। नीमगांव पुलिस ने स्कूलों और कॉलेजों के बाहर औचक चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने सिकंद्राबाद के अलावा नीमगांव लखनियापुर के स्कूलों के आसपास खड़े लोगों को हिदायत देने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली पुलिस ने नगर में अभियान चलाकर स्कूल, कॉलेजों के आसपास घूमने वाले मनचलों पर शिकंजा कसा, जिससे कॉलेजों के इर्द गिर्द घूमने वालों में हड़कंप मच गया। नगर के पीडी भारतीय इंटर कॉलेज, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज, रामाश्रम इंटर कॉलेज, युग निर्माण के पास खड़े शोहदों को कोतवाली ले जाया गया, कोतवाली में उनके अभिभावकों को बुलाकर उनके बच्चों के कार्यो की जानकारी दी और चेतावनी देकर सौंप दिया। पुलिस टीम में एसआई आशीष कुमार, अतुल कुमार, राजेंद्र यादव, अफरोज, राजकुमार मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन मनचलों का चालान भी किया है।
गोला गोकर्णनाथ। एसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देश पर एसओ हैदराबाद प्रमोद कुमार मिश्र ने छात्राओं की सुरक्षा और मजनुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शुक्रवार को कसबे के सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज सरस्वती विद्या मंदिर और सत्यवती पटेल महाविद्यालय में पहुंच कर वहां के प्रधानाचार्यों से जानकारी ली। प्रधानाचार्य राममूर्ति ने एसओ को बताया कि इस बाबत विद्यालय के 16 कक्षों में सीसी टीवी कैमरे लगे हैं जिसके फुटेज पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र दरोगा नरेंद्र सिंह ने प्रधानाचार्य को सीयूजी नंबर नोट कराते हुए कहा कि किसी भी छात्रा के साथ कोई अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर उन्हें तुरंत सूचित करें।