फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The results will be changed every panchayat justice aro

भजन गायिका तृप्ति शाक्या की कार से साइकिल सवार जख्मी

Thu, 29 Oct 2015 07:46 PM IST
मितौली
मितौली Updated Thu, 29 Oct 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
The results will be changed every panchayat justice aro
थाना क्षेत्र ग्राम कल्लिया रामपुर के पास भजन गायिका तृप्ति शाक्या की इनोवा कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवारीजनों ने इस मामले में सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भजन गायिका तृप्ति शाक्या सीतापुर की ओर से मोहम्मदी मेले में भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तृप्ति शाक्या की इनोवा तेज रफ्तार से कस्ता की ओर आ रही थी, जिसने साइकिल सवार धनपुर निवासी रामकुमार वर्मा को कल्लिया रामपुर के पास चपेट में ले लिया। जिससे साइकिल सवार इनोवा के बाएं हिस्से से टकराकर गाड़ी के शीशे पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद चालक सर्वेश कुमार गाड़ी को लेकर थाने आ पहुंचा। पीछे से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को परिवारीजनों ने थाना मितौली लाकर घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक इनोवा कार गायिका तृप्ति शाक्या के नाम पर ही है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मितौली पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान तृप्ति और उनके साथियों को करीब दो घंटे तक थाने में इंतजार करना पड़ा। इधर हादसे की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ थाने में इकठ्ठा होने लगी। इस बीच मोहम्मदी से पहुंचे कार्यक्रम आयोजक भजन गायिका को थाने से लेकर मोहम्मदी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed