फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The record will be a history-sheeter criminals

हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का बनेगा लेखा-जोखा

Sat, 02 May 2015 05:58 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 02 May 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
एसपी अरविंद सेन ने सिपाहियों की बीटबुक का निरीक्षण शुरू कर दिया है। शनिवार को विभिन्न थानों के 10 सिपाही अपनी-अपनी बीटबुक के साथ एसपी कार्यालय में पेश हुए, जिन्हें एसपी ने बीटबुक में सुधार और उसे उपयोगी बनाने के संबंध में टिप्स (सुझाव) भी दिए। साथ ही उन्होंने बीट बुक में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का पूरा रिकार्ड अंकित करने के निर्देश दिए है, ताकि पूरा (लेखा-जोखा) तैयार हो सके।
विज्ञापन

हाल में निरीक्षण करने आए डीआईजी रेंज लखनऊ आरके चतुर्वेदी ने सिपाहियोें की बीट बुक को नए तौर तरीकों से अपडेट करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसपी अरविंद सेन ने बीट बुकों का निरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। शनिवार को एसपी दफ्तर में विभिन्न थानों के 10 सिपाही बीट बुक के साथ पेश हुए। एसपी ने सिपाहियों से उनके द्वारा किए गए विशेष कार्यों के बारे में जानकारी ली। भीरा थाने के एक सिपाही की बीट बुक अच्छी तरह बनी होने पर एसपी ने उसे नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कई सिपाहियों की बीट बुक में जानकारियों से संबंधित कमियां मिली हैं, जिन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए हैं। जबकि मैगलगंज थाने के एक सिपाही को रजिस्टर के बजाय विभागीय बीट बुक के इस्तेमाल के निर्देश दिए। इसके अलावा सिपाहियों को जीपीएफ संबंधित जानकारी दी गई और इस दौरान कमियों को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन

बीट बुक न मिलने पर एसओ का स्पष्टीकरण तलब
फूलबेंहड़ थाने की सुंदरवल चौकी में तैनात एक सिपाही के पास बीट बुक नहीं मिली है, जिसके जवाब में सिपाही ने बताया है कि थाने से ही बीट बुक नहीं दी गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अरविंद सेन ने फूलबेहड़ एसओ परशुराम ओझा से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed