{"_id":"447eee257bbacbb2f72a738529daad12","slug":"the-paper-distributor-bike-collision-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से समाचार पत्र वितरक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से समाचार पत्र वितरक घायल
रजागंज
Updated Wed, 04 Mar 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव करमुलहापुर निवासी शैलेंद्र (18) लखीमपुर रोड पर करनपुर स्थित हनुमान मंदिर पर प्रसाद लेने गया था। सड़क पार करते समय गोला की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे फरधान सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन