फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The panel will again autopsy of Kanchan

पैनल से दोबारा होगा कंचन का पोस्टमार्टम

Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद। Updated Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
The panel will again autopsy of Kanchan
brain dead - फोटो : brain dead
मायके वाले बोले, डॉक्टर ने गलत दी रिपोर्ट 
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर गठित हुआ तीन डॉक्टरों का पैनल

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी कंचन पांडेय का शव पोस्टमार्टम के बाद जब गांव पहुंचा तो मायके पक्ष के लोग भड़क उठे। मायके वालों ने पोस्टमार्टम में सर्प दंश से हुई मौत की पुष्टि को गलत बताते हुए शव की अंत्येष्टि रोक दी। सूचना पर सीओ मितौली, तहसीलदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और समझाने की कोशिश की, लेकिन मायके पक्ष के लोग दोबारा पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गए। मायके वालों की मांग पर डीएम ने पैनल गठित कर दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। 
बता दें कि 17 जून को गांव करनपुर निवासी कंचन पांडेय की मौत हो गई थी। मृतका के पति अमरीश पांडेय ने सर्प दंश से मौत होने का दावा किया था, जबकि मृतका के पिता धर्मेश कुमार मिश्रा ने पुत्री को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में मौत सर्प दंश से होने की पुष्टि की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को जब शव गांव पहुंचा और ससुराल वाले अंत्येष्टि की तैयारी करने लगे। इसी बीच मायके वालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत बताते हुए अंत्येष्टि रुकवा दी और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची सीओ, तहसीलदार सुनील कुमार झा और एसओ नीमगांव ने मायके वालों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग नहीं माने। जिस पर अधिकारी डीएम के पास जाने की बात कहकर मौके से खिसक गए। इसके बाद मायके वाले जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम से मिले। डीएम ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

--
24 घंटे बाद भी नीमगांव पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 
गांव करनपुर निवासी  कंचन पांडेय की मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति और अन्य लोगों पर  हत्या का आरोप लगाते हुए 17 जून को ही पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस  ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पोस्टमार्टम हाउस पर दोबारा शव का पोस्टमार्टम  कराने पहुंचे मृतका के चाचा रनधीर मिश्रा ने बताया कि तहरीर देने पर एसओ ने  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी। अब सर्पदंश से मौत की बात कहकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सर्पदंश से मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है, लेकिन मायके वालों का कहना है कि जहर देकर मारा गया है। डीएम के आदेश पर शव का दोबारा पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के गठित पैनल से कराया जा रहा है। 
-मिथलेश दीक्षित, सीओ मितौली 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed