फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The miscreants attacked two villages, robbing millions

दो गांवों में बदमाशों का धावा, लाखों की लूट

Sat, 14 May 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो-ममरी। Updated Sat, 14 May 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
The miscreants attacked two villages, robbing millions
लूट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कहा, सिर्फ चोरी हुई
विज्ञापन

 हैदराबाद थाना क्षेत्र के लीलापुर और जियनपुर गांव में शुक्रवार की रात आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों के गहने लूट लिए।  पुलिस ने इसे महज चोरी की घटना बताया है। शुक्रवार की अर्धरात्रि में ग्राम लीलापुर निवासी  बालगोविंद वर्मा के घर दरवाजा खुलवाकर घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने  पहले गृहस्वामी और उसकी वृद्ध मां सर्वेश कुमारी की पिटाई की। बाद में दोनों को तमंचे के बल पर बांधकर डाल दिया। इसके बाद कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़ कर सोने का  हार, चेन, मंगलसूत्र, पांच अंगूठियां, झाला, तीन जोड़ी पायल 30 हजार नकद आदि ढाई लाख का सामान लूट लिया और फरार हो गए।
इसके बाद बदमाशों ने ग्राम  जियनपुर निवासी रामचंद्र वर्मा उसके भाई राजेश वर्मा के मकान पर धावा बोला। गृहस्वामी के अनुसार बदमाशों ने उनके घर में रखे बक्सों का  ताला तोड़कर सोने का हार, जंजीर, कंगन, झुमकी, कुंडल, पायल आदि दो लाख का  सामान लूट लिया। गृहस्वामी ने बताया कि घटना के वक्त वह सपरिवार मकान की छत  पर लेटे थे। लूटपाट होने की जानकारी उन्हें तब हुई जब बदमाश दरवाजे से बक्सा निकाल कर ले जा रहे थे। नवागत एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने इन वारदातों  को महज चोरी की घटना बताया है। उनका कहना है कि घटना वाली रात पुलिस की जीप इसी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गांववालों ने शोर मचाया होता अथवा  पुलिस को सूचना दी गई होती तो चोर पकड़े जा सकते थे। बालगोविंद ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इन वारदातों से ग्रामीणों में दहशत है। 
विज्ञापन

--
इससे पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
ममरी। जियनपुर के रामचंद्र वर्मा ने  बताया कि उनके घर में चोरी अथवा लूट की यह पहली घटना  नहीं है। इससे पहले भी चार बार ऐसी वारदात हो चुकी हैं। पुलिस किसी भी  घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। उधर  लीलालपुर के बालगोविंद का कहना है कि घटना वाली रात गांव के ही एक व्यक्ति  ने यह कहकर मकान का दरवाजा खुलवाया था कि तुम्हारी भैंस खुल गई है। पुलिस  उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed