फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The lack of found in the pulse card at Bhira's petrol pump, sent lab for investigation

भीरा के पेट्रोल पंप पर पल्स कार्ड में पाई गई कमी, जांच के लिए लैब भेजा  

Sat, 06 May 2017 11:46 PM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Sat, 06 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
The lack of found in the pulse card at Bhira's petrol pump, sent lab for investigation
पंप चे‌किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

विज्ञापन
   
टीम ने पेट्रोल पंपों पर की छापेमारी, निरीक्षण में मिली खामी      

पलियाकलां। पेट्रोल पंपों पर टीम की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी रही। पहले दिन जहां आठ नोजल सीज करने की कार्रवाई हुई थी। वहीं दूसरे दिन भी कई पेट्रोल पंपों पर छापे मारे गए। तीसरे दिन भीरा के पेट्रोल पंप की जांच हुई। यहां घटतौली तो नहीं मिली लेकिन पल्स कार्ड में कमी पाई गई। जिसके बाद पल्स कार्ड को निकलवाकर जांच के लिए उसे लैब भेजा गया है।       
जिला पूर्ति अधिकारी अभिनव सिंह की अगुवाई में एसडीएम शादाब असलम, बांट माप निरीक्षक एसके गिरि, पूर्ति निरीक्षक पीके सुधाकर, इंडियन ऑयल के सेल्स आफिसर अमन आनंद की टीम देर रात तक डेरा डाले रही। टीम ने भीरा के पेट्रोल पंप की जांच की। यहां घटतौली तो नहीं मिली लेकिन पल्स कार्ड में पाई गई। कमी से घटतौली की आशंका व्यक्त की जा रही है। मशीन के पल्स कार्ड के डायोड गायब मिले। जिसके बारे में पूछताछ करने पर संचालक ने कार्ड की रिपेयरिंग कराए जाने की बात कही। जिसके बाद कंपनी के फिटर को बुलाकर कार्ड को जांच के लिए लैब भेजा गया है। टीम के लगातार पेट्रोल पंपों पर की जा रही छापेमारी से संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


भीरा में एक पेट्रोल पंप सीज, लगी थी चिप!
पेट्रोल पंपों में चिप लगाकर पेट्रोल घटतोली का खुलासा होने के बाद से पंपों की जांच जारी है। डीएसओ अभिनव सिंह ने भीरा स्थित सतनाम ट्रैक्टर्स नाम के पेट्रोल पंप पर छापा मारा, तो वहां पर मशीन से चिप निकाले जाने का अंदेशा हुआ। तकनीकी टीम ने शक जताया कि कार्रवाई से पहले तक इस पंप पर चिप लगी हुई थी। डीएसओ ने पंप पर एक यूनिट के दो नोजल सीज किए हैं। उधर, लखीमपुर में छाउछ स्थित राना पेट्रोलियम पर भी छापा मारकर जांच की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed