फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The kidnappers had abducted the girl from Kanpur wire connected to Kheri

कानपुर से अगवा हुई बालिका के अपहर्ताओं के तार खीरी से जुड़े

Fri, 12 Feb 2016 10:44 PM IST
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)।
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 12 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
The kidnappers had abducted the girl from Kanpur wire connected to Kheri
कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र से अपहृत की गई आठ वर्षीय बालिका के मामले में फिरौती मांगने के लिए की गई मोबाइल कॉल के बाद अपहरणकांड के तार खीरी से जुड़ गए हैं। एसपी कानपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओजी और क्राइम ब्रांच को लगाया है, जिन्होंने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर बृहस्पतिवार को मैगलगंज और मितौली में दबिश देकर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि एक व्यक्ति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि सात फरवरी 2016 की सुबह करीब चार बजे आठ वर्षीय प्रिया टुडू निवासी रेलवे वाशिंग लाइन कॉलोनी मकान नंबर 252 कानपुर से लापता हो गई थी। उसके ममेरे जीजा कानपुर रेलवे स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर चार्ल्स हैंब्रम ने रेल बाजार थाना पर बालिका की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को चार्ल्स हैंब्रम के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन कर फिरौती मांगी गई और धमकी दी गई कि पुलिस की मदद ली तो बच्ची से हाथ धो बैठोगे। बदमाशों ने फिरौती की रकम और स्थान बाद में बताने की बात कही। इस पर चार्ल्स हैंब्रम ने पुलिस को फिरौती मांगे जाने की जानकारी दी तो पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को अपहरण में दर्ज कर जांच तेज कर दी। फोन करने वालों की लोकेशन ट्रेस की गई, तो वह मैगलगंज की निकली। लिहाजा एसओजी और क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार को मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले उमेश कुमार मिश्रा, विशेष कुमार उर्फ सोनू को उठा लिया और पूछताछ करने के लिए औरंगाबाद ले गए, जहां पर पूछताछ के बाद उमेश को तो छोड़ दिया गया वहीं सोनू से मिली जानकारी पर मितौली थाना के कस्बा निवासी जग्गा सरदार का नाम सामने आया। इस पर पुलिस ने दबिश देकर जग्गा सरदार को हिरासत में ले लिया। कानपुर एसओजी प्रभारी आरके सक्सेना, एसओ कानपुर रेल बाजार प्रदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला गंभीर है। जब तक बालिका को बरामद नहीं कर लिया जाता, तब तक कुछ भी कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन

--
झारखंड की रहने वाली हैै बालिका
मैगलगंज। झारखंड के रहने वाले गंगाधर टुडू के देहांत के बाद बालिका प्रिया की परवरिश और शिक्षा के लिए उसकी मां ने रिश्तेदार चार्ल्स हैंब्रम के पास भेज दिया था, जहां वह चार साल से रह रही थी। सात फरवरी को अचानक वह लापता हो गई। अपहर्ताओं ने फिरौती के लिए जैसे ही फोन किया परिवार में कोहराम मच गया। झारखंड में रहने वाली उसकी मां भी कानपुर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मैैगलगंज और मितौली से एक-एक संदिग्ध गिरफ्तार
मैगलगंज। कानपुर में हुए अपहरण के तार खीरी से जुड़ते ही एसओजी और क्राइम ब्रांच को मैैगलगंज और मितौली से अहम कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मैगलगंज स्थित मिश्रा मोबाइल सेंटर से जो सिम खरीदा गया, उसकी आईडी फोटो नहीं ली गई। सोनू ने उसे बगैर आईडी लिए ही सिम बेच दिया। जबकि मिश्रा सीमेंट स्टोर का नाम सामने आने की बावत सूत्र बताते हैं कि सिम को चालू करने लिए उमेश के मोबाइल का इस्तेमाल किया गया था। अपहरणकर्ताओं के तार मैगलगंज और मितौली से जुड़ते ही खीरी पुलिस सहयोग में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed