फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Inspector-line spot Spaiyon indecency

सपाइयों से अभद्रता करने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 18 Feb 2016 06:06 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Thu, 18 Feb 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
 The Inspector-line spot Spaiyon indecency
वाहन चेकिंग के दौरान बीते शनिवार को सपाइयों से अभद्रता करने वाले दरोगा अवधेश यादव को एसपी अखिलेश चौरसिया ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब आठ बजे स्थानीय चौराहे पर दरोगा अवधेश यादव वाहन चेकिंग कर रहा था। इसी बीच गांव छोटानी पुरवा निवासी पूर्व बीडीसी बहादुर यादव की बाइक कागज न होने के कारण उसने सीज कर दिया। इस बात की शिकायत बहादुर ने विधायक प्रतिनिधि राकेश बाथम से की थी। राकेश बाथम ने दरोगा से गाड़ी छोड़ने को कहा। जब दरोगा गाड़ी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। नाराज राकेश बाथम ने चालान चिट फाड़कर फेंक दी। इसी दौरान कई सपा कार्यकर्ता आ गए। आपस में नोकझोंक होता देखकर एसओ अमर सिंह भी आ गए और सपाइयों से भिड़ गए। एसओ ने सपाइयों को खूब खरीखोटी सुनाई। उसके बाद सपाइयों ने सोमवार को एक बैठक कर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम लव कुमार को सौंपा। ज्ञापन में दरोगा और एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एसपी अखिलेश चौरसिया ने दरोगा अवधेश यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed