{"_id":"1c196af1885b4c853011cc92b8737d5a","slug":"the-idol-immersion-teen-sharda-dipped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन में गया किशोर शारदा में डूबा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूर्ति विसर्जन में गया किशोर शारदा में डूबा
शारदानगर
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के समापन पर मृर्ति विसर्जन के लिए शारदानगर पहुंचा एक किशोर नदी में स्नान करते वक्त गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं। लखीमपुर शहर के मोहल्ला गोटैयाबाग निवासी संजय का 17 वर्षीय बीरू रविवार को बाइक से अपने साथी गोविंदा के साथ मूर्ति विसर्जन में हिस्सा लेने शारदानगर आया था। मूर्ति शहर के बाल्मीकि मोहल्ले से आनी थी। मूर्ति पहुंचने से पहले ही दोनों युवक शारदानगर पहुंच गए और नदी में नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में दोनों गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे। उन्हें डूबते देख वहां मौजूद कुछ लोग बचाने दौड़े। लोगों के प्रयास के बाद किसी तरह गोविंदा को बाहर निकाल लिया गया। जबकि काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक बीरू का कहीं पता नहीं चला। इस हादसे से बीरू के घरवालों में कोहराम मच गया है।
गड्ढे में डूबकर बच्ची की मौत
धौरहरा। क्षेत्र के गांव कफारा में रविवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही दो वर्ष की बच्ची की दरवाजे पर स्थित गहरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। इससे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कफारा निवासी रामचंद्र का परिवार दरवाजे पर किसी काम में व्यस्त था। इस बीच रामचंद्र की दो वर्ष की बच्ची छोटी खेलते-खेलते नल के पास गंदे पानी के गहरे गड्ढे में गिर गई। कुछ देर बाद जब घरवालों ने बच्ची को गड्ढे में देखा तो आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई है।