फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The haircut of the guru's servant

गुरुद्वारे के सेवादार के केश कत्ल  

Mon, 07 Aug 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पड़रिया तुला/बिजुआ (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  पड़रिया तुला/बिजुआ (खीरी)। Updated Mon, 07 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
The haircut of the guru's servant
kesh katal - फोटो : amar ujala
रात में सोते समय हुई घटना, सेवादार अर्धबेहोशी की हालत में 
विज्ञापन


महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं के बीच भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला स्थित एक गुरुद्वारे के सेवादार के रात सोते समय केश कत्ल हो गए जबकि वह मच्छरदानी में सो रहा था। सेवादार बाबूराम यादव पिछले 15 साल से गुरुद्वारे में सेवा कार्य कर रहे हैं। 
रविवार की रात को बाबूराम यादव रोज की तरह सेवा कार्य करके अपने घर चले गए और घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो गए। सुबह उनकी छोटी बेटी राधा जब जगाने पहुंची तो देखा कि उनके पिता का शरीर अकड़ा हुआ है और उनके कटे केश सिरहाने रखे हैं। बेटी के मुताबिक मच्छरदानी हटाते वक्त उसे भी झटका जैसा महसूस हुआ। पिता की हालत देखकर उसने मां को बुलाया। मां रोती बिलखती मदद के लिए गुरुद्वारे चली गई। बाबूराम अब भी अर्धबेहोशी की हालत में हैं। बाबूराम यादव कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ। उनका शरीर तेज बुखार से तप रहा है और दर्द भी हो रहा है।
विज्ञापन

भीरा थाना हल्का इंचार्ज राजकुमार बाबूराम को देखने पहुंचे। उनका कहना है कि ये मामला थोड़ा पेचीदा है, उन्हें सिर्फ परिवार से जानकारी मिलने पर पता चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरद्वारा के सेवादार बाबूराम यादव के रहस्यमय ढंग से केश कट गए है। यह मामला अत्यंत गंभीर है, लेकिन बाबूराम अभी तक कुछ भी बता पाने मे सक्षम नहीं है। उसके होशोहवास में आने तक कुछ भी कहना अनुचित होगा। बाबूराम ठीक हो जाएं फिर केस कटने के मामले में विचार विमर्श के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संत बाबा गुरमीत सिंह, प्रमुख-गुरुद्वारा
   
15 साल से सेवादार हैं बाबूराम यादव
दरअसल बाबूराम पड़रिया तुला के ही रहने वाले हैं, 15 साल पहले वो गुरुद्वारे में बाबा के अनुयायी बन गए । यहां पर सेवा कार्य करते हुए केश भी बढ़ा लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed