फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The girl on the street shot

लड़की को बीच सड़क पर गोली मारी

Sun, 04 Oct 2015 12:03 AM IST
लखीमपुर/ धौरहरा (खीरी)
लखीमपुर/ धौरहरा (खीरी) Updated Sun, 04 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
The girl on the street shot
भाई के साथ अपने मामा के घर से लौट रही 16 साल की एक लड़की की शुक्रवार शाम रमही पुल पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। घरवालों ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद कराया है पर पुलिस घटना की कहानी को संदिग्ध मान रही है। पांचों आरोपी के घर पर ही मिल जाने से पुलिस अभी ज्यादा कुछ कहने से बच रही है। लड़की के घरवालों का कहना है कि एक आरोपी युवक उससे शादी करना चाहता था,  मना करने पर उन लोगों ने हत्या कर दी। उधर, मौके पर बहन को छोड़कर भाई के भाग जाने की कहानी भी किसी के गले नहीं उतर रही है। लोग इस घटना में ऑनर किलिंग की आशंका भी जता रहे हैं।
विज्ञापन

मृतका के भाई अलीम ने कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपनी बहन साबिया के साथ शुक्रवार को लखीमपुर के मोहल्ला रंगीलानगर निवासी मामा के घर शादी समारोह में 29 सितंबर को आए थे, जहां से शुक्रवार की शाम सवा छह बजे बाइक से अपने घर जा रहा थे। साथ में बहन भी थी। कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित रमही पुल पर दो बाइकों पर असलहों से लैस पांच लोगों ने घेरकर उनकी बाइक रोक ली, जिनमें धौरहरा निवासी साबिर और उनके बेटे साजिद, राशिद, मंगरौली थाना धौरहरा निवासी रवी और थाना ईसानगर के मिर्जापुर निवासी अनीस शामिल थे। इन लोगों ने बहन साबिया की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में पांचों लोगों को नामजद करते हुए विवेचना शुरू की है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के पिता और भाई ने बताया कि धौरहरा निवासी साजिद उनकी बेटी से निकाह करना चाहता था। उन लोगों ने यह रिश्ता मना कर दिया, तबसे वह लोग रंजिश मानते थे। हालांकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है। मौके पर बहन को छोड़कर भाई अलीम के भागने की कहानी किसी के भी गले नहीं उतर रही है। इस बाबत एसपी अखिलेश चौरसिया का कहना है कि पुलिस विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed