{"_id":"c820c76c090ae62ddbd1ae1b3d1d1a84","slug":"the-first-mother-and-daughter-s-death-lies-silence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मां और फिर बेटी की मौत से पसरा सन्नाटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले मां और फिर बेटी की मौत से पसरा सन्नाटा
खीरी टाउन
Updated Thu, 30 Apr 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी में कस्बे के मोहल्ला हनियाटोला में दीवार गिरने से घायल हुई महिला सुमन की मौत के बाद उसकी चार साल की बच्ची की भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतों के बाद परिवार ही नहीं पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है।
मंगलवार को आए तेज आंधी पानी में कस्बे के हनिया टोला निवासी फूलचंद के घर की दीवार ढह गई थी। इसमें मलबे के नीचे दबकर 20 वर्षीय सुमन और उसकी चार साल की बेटी निशा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जबकि 40 वर्षीय महिला मातेश्री को भी चोटें आई थीं। इनमें सुमन और निशा को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया था। बुधवार को लखनऊ में इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई थी। मां का अंतिम संस्कार भी न हो पाया था कि बच्ची की भी गुरुवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।