{"_id":"5a26d19c4f1c1b71548c1380","slug":"the-first-boyfriend-beat-him-with-a-second-blow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले प्रेमी ने दूसरे को फुंकनी से पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले प्रेमी ने दूसरे को फुंकनी से पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो हैरमखेड़ा (लखीमपुर खीरी)।
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में हुई वारदात
- पहले प्रेमी ने महिला को दूसरे के साथ देख लिया था आपत्तिजनक हालात में
- गुमशुदगी दर्ज होने के दूसरे दिन मिला शव
- मृतक नीमगांव थाना के गांव भरेहटा का था निवासी
थाना मैगलगंज के गांव औरंगाबाद में पहले प्रेमी ने महिला को किसी दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया। इस पर बेकाबू हुए प्रेमी ने 32 साल के सरजू प्रसाद की हत्या फुंकनी मारकर कर दी। मंगलवार की सुबह औरंगाबाद चौकी क्षेत्र में गन्ने के खेत में सरजू का शव मिला। सूचना पाकर थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव भरेहटा निवासी मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर एक हत्यारोपी को पकड़ा लिया है, जो उसी महिला का पूर्व प्रेमी है।
पुलिस चौकी औरंगाबाद में मंगलवार को मिले शव की शिनाख्त थाना नीमगांव के भरेहटा गांव निवासी सरजू प्रसाद पुत्र सीताराम के रूप में हुई, जो खेतों में ट्रैक्टर से बोरवेल की बोरिंग करता था। बताते हैं कि काफी समय से वह औरंगाबाद क्षेत्र में ही बोरिंग का काम कर रहा था। उसके यहीं की एक महिला के साथ प्रेम संबंध हो गए थे। रविवार की रात को भी वह औरंगाबाद में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरा था, वहीं पर महिला का पूर्व प्रेमी मुकेश कश्यप भी पहुंच गया। दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर मुकेश ने मौके पर ही पड़ी लोहे की फुंकनी से सरजू पर कई प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान महिला ने विरोध किया, तो आरोपी मुकेश ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद शव को कुछ दूर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।
सोमवार की सुबह मृतक के परिवार वालों को किसी ने सरजू के साथ मारपीट किए जाने की सूचना देकर फोन काट दिया। इससे घबराए गंगाराम समेत परिवार के लोग सोमवार को ही औरंगाबाद पहुंचे और सरजू को तलाशा। सफलता न मिलने पर गंगाराम ने पुलिस को भाई सरजू के लापता होने की सूचना दी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में शव पड़ा देखकर सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव की शिनाख्त लापता सरजू प्रसाद के तौर पर हुई। मृतक की महिला मित्र से पूछताछ कर मैगलगंज पुलिस ने हत्यारोपी मुकेश कश्यप को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मामला प्रेम प्रसंग का है, जिसमें महिला के दूसरे प्रेमी द्वारा हत्याकांड को अंजाम दिया गया। महिला से पूछताछ के बाद हत्यारोपी मुकेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- प्रदीप सिंह, सीओ मितौली