{"_id":"9c3e4f966a50b706e248c64bbae89f31","slug":"the-fire-at-the-factory-of-sweet-cylinder-two-people-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई के कारखाने में सिलेंडर से लगी आग, दो लोग झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिठाई के कारखाने में सिलेंडर से लगी आग, दो लोग झुलसे
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 12 Aug 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र में बुधवार को एक मिठाई कारखाने में सिलेंडर से लगी आग की चपेट में आकर मिठाई बनाने वाले दो कारीगर धुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला शिव कॉलोनी स्थित मिठाई की दुकान के एक कारखाने में सोहन पपड़ी बनाई जा रही थी। इसी दौरान गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर धू-धू कर जलने लगा। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसी दौरान जिला बिजनौर के गांव रामपुर निवासी राजेंद्र और शमशाद आग की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां राजेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्यूरो