फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The farmer came out of the account of the amount of more than 13 thousand

किसान के खाते से निकल गई 13 हजार से अधिक की रकम

Wed, 03 Jun 2015 08:13 PM IST
फरधान
फरधान Updated Wed, 03 Jun 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
The farmer came out of the account of the amount of more than 13 thousand
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा नकहा पिपरी के खाताधारक रामपाल वर्मा के खाते से 13517 रुपये निकाल लिए गए। यह रकम तीन महीनों की अलग-अलग तारीख में पांच बार में निकाली गई। हालांकि शाखा प्रबंधक अमरजीत का कहना है कि धनराशि एटीएम से निकाली गई, किंतु खाताधारक के पास एटीएम नहीं है। एटीएम कार्ड जारी हुए बिना धनराशि एटीएम से निकलने की बात से खुद शाखा प्रबंधक हतप्रभ हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी रामपाल वर्मा का इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा नकहा पिपरी में खाता है। वह बताते हैं कि उन्होंने इससे पहले 20 मार्च 2015 को जब 10 हजार रुपये निकाले थे तो खाते में 13757 रुपये शेष थे। बुधवार को वह 10 हजार रुपये निकालना चाहते थे, लेकिन खाते में 250 रुपये ही शेष बचे। इस पर वह मैनेजर से मिले तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से मार्च, अप्रैल और मई महीनों की अलग-अलग तारीखों में पांच बार में एटीएम से 13517 रुपये निकाले गए हैं। रामपाल ने जब उन्हें बताया कि उनका तो एटीएम ही नहीं बना है तो मैनेजर खुद हतप्रभ रह गए। फिलहाल उन्होंने पीड़ित रामपाल से प्रार्थना पत्र लेकर जांच कराने की बात कही है। रामपाल ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन

एटीएम बिना कैसे निकली रकम
शाखा प्रबंधक अमरजीत खुद मानते हैं कि एटीएम कार्ड जारी कराए बिना फर्जी आईडी बनाने का भी कोई औचित्य नहीं है, लेकिन किसान के खाते से एटीएम से पैसे निकाले गए हैं, जिसकी हकीकत तकनीकी जांच से सामने आएगी। फिलहाल उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed