फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The death of the young man with fever

बुखार से युवक की मौत

Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ। Updated Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man with fever
fever - फोटो : amar ujala
लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे परिवार वाले
विज्ञापन

पहाड़ापुर गांव में एक युवक की बुखार से ऐसी हालत बिगड़ी कि उसकी जान ही चली गई। परिवार के लोगों की माने तो युवक को महज एक दिन पहले तेज बुखार आया, उसके बाद अगले दिन उसकी मौत हो गई। यहां कई अन्य लोग भी बीमार हैं। 
इलाके के पहाड़ापुर गांव के राजू (30) पुत्र डालचंद्र को बुधवार को तेज बुखार आया, रात को ही डायरिया की भी शिकायत होने के बाद गुरुवार को सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। राजू को पहले लखीमपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया, हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले उसे लखनऊ ले गए, जहां गुरुवार देर रात को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

यहां युवक के परिवारवालों समेत अन्य कई लोग भी बीमार हैं। गांव में बुखार से एक युवक की मौत और कई लोगों के बीमार होने की खबर क्षेत्रीय बीडीसी सदस्य एवं सपा नेता पंकज बाजपेई ने विधायक विनय तिवारी समेत सीएचसी के डॉक्टर को दी। विधायक ने सीएचसी के डॉक्टर को फोन कर गांव में एक मेडिकल टीम भेजने को कहा। गांव पहुंची टीम ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को बुखार समेत दूसरी बीमरियों की दवाएं बांटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी बिजुआ के प्रभारी डॉ. अमितेश द्विवेदी का कहना है कि बीमार लोगों को दवाइयां बांटीं गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed