{"_id":"57c1d2334f1c1bd539d4fe76","slug":"the-death-of-the-young-man-returning-home-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से घर लौट रहे युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से घर लौट रहे युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/उचौलिया।
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
- नहर किनारे पड़ा मिला शव, शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं
- बैग, घड़ी और पैसे भी पास में ही पड़े मिले
दिल्ली से घर वापस आ रहे गांव मोहनपुर ग्रांट बंगाली कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय प्रशांत राय का शव गांव डुडौलिया के निकट शारदा नहर की पटरी के किनारे बरामद हुआ। उसका बैग, रुपये, घड़ी आदि भी उसके पास मिला है। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत बीमारी से हुई है, जबकि घर वालों ने आशंका जताई है कि वह रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मोहनपुर ग्रांट बंगाली कॉलोनी निवासी प्रशांत राय अपने छोटे भाई प्रवीन राय के साथ दिल्ली में रहकर स्पोर्ट्स कपड़ों की सिलाई करता था। उसके परिवार वालों ने बताया कि तीन दिन पहले प्रशांत राय की तबियत खराब हो गई। छोटे भाई के कहने पर प्रशांत शुक्रवार की सायं रोडवेज बस में सवार होकर घर लौट रहा था। गांव से करीब दो किलोमीटर पहले गांव डुडौलिया के पास नहर के किनारे उसकी शनिवार की सुबह लाश पड़ी मिली। शव पड़े होने की सूचना पर घर वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। शव के पास ही उसका बैग रखा हुआ था। जेब में 1670 रुपये, बस टिकट, घड़ी आदि सामान सुरक्षित मिला। उसका मोबाइल गायब था। पुलिस का कहना है कि प्रशांत राय की बीमारी के चलते स्वाभाविक मौत हुई है, लेकिन घरवालों के मुताबिक उसके मुंह और नाक से झाग निकल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि प्रशांत राय बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।