{"_id":"57910b334f1c1b7a41c4b93e","slug":"the-death-of-the-young-man-drowned-in-flood-waters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज।
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूबे दोनों युवकों के भी शव मिले, तीनों घरों में मचा कोहराम
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव गुजारा निवासी 30 वर्षीय महेश दो दिनों से लापता था। गुरुवार सुबह मेंहदी गांव के पास उसकी रपटा पुल के पास पानी में उतराती हुई लाश मिली। आशंका जताई जा रही है कि वह बाढ़ के पानी में डूब गया और पानी कम होने पर शव उतराकर ऊपर आ गया। उधर मंगलवार को फूलबेहड़ क्षेत्र में ही बाढ़ में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह फूलबेहड़ क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त मेंहदी गांव के समीप कुछ ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी में एक युवक का शव उतराते देखा। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव की शिनाख्त गुजारा गांव निवासी 30 वर्षीय महेश के रूप मे की। परिवार वालों ने बताया कि महेश मंगलवार शाम गांव में टहलने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस की माने तो परिवार वालो ने युवक के डूबने से हुई मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ साधूशरण यादव ने बताया कि मृतक शराबी का था। परिवार वालों ने किसी प्रकार की तहरीर नही दी है। युवक के बाढ़ के पानी में डूबने का ही मामला लगता है। उधर मंगलवार रात शारदा नदी में डूबे फूलबेहड़ के मिलपुरवा निवासी संजय और रिश्तेदारी में बड़ागांव आया इसी थाना क्षेत्र के गांव खींचनपुरवा निवासी अमरपाल के पुत्र अमित का घटनास्थल से कुछ दूरी पर शव बरामद हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।