फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The death of the young man crushed by truck bike rider

बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

Sun, 21 Feb 2016 06:47 PM IST
उचौलिया।
उचौलिया। Updated Sun, 21 Feb 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man crushed by truck bike rider
दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार को सामने से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक छोड़कर अन्य बाइक सवार भाग निकले।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम की है। चौकी क्षेत्र में हाइवे पर गांव मोहदियापुर से पहले एक पुलिया के पास शाहजहांपुर की ओर से जा रही बाइक और सामने से सीतापुर की ओर से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गईं। दोनो बाइक की टक्कर में सीतापुर की ओर से आ रहा बाइक सवार युवक 23 साल का संजीव उर्फ सोनू निवासी गांव चिनौर थाना सदर शाहजहांपुर हाइवे पर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजरे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार शाम को ही वह घर से अपने एक दोस्त के साथ शाहजहांपुर आया था। दोस्त को शाहजहांपुर में किसी काम  से छोड़कर वह यहां चला आया। आगामी 18 अप्रैल को संजीव की शादी होने वाली थी। दो भाइयों में संजीव बड़ा था और शाहजहांपुर की एक रिटेल मार्ट में काम करता था। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed