{"_id":"4e1e95545f7c81253052fcdfcd8f4fcd","slug":"the-couple-died-in-a-road-accident-including-five-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दंपति समेत पांच की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दंपति समेत पांच की मौत
जंगबहादुरगंज
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
पसगवां क्षेत्र में शाहजहांपुर-मोहम्मदी मार्ग पर क्वालिस से हुई सीधी भिड़ंत में आल्टो कार में सवार लखीमपुर के दंपति और उनके बेटे समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। दंपति की दो बेटियां और एक भतीजी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को गंभीर हालत में शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखीमपुर के मोहल्ला कीरतनगर में रहने वाले स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र तिवारी के 42 वर्षीय बेटे राकेश तिवारी अपनी पत्नी 40 वर्षीय सीमा, छह महीने के बेटे प्रभु, दो बेटियों 12 वर्षीय प्रज्ञा और आठ वर्षीय प्रेक्षा, बुआ सरस्वती मिश्रा उर्फ सुरसुता और मामा 75 वर्षीय रामखेलावन के साथ कमालगंज (फर्रुखाबाद) के गांव सरसवा में अपनी ससुराल में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गांव मछेछा के पास उनकी कार सामने से आ रही क्वालिस से टकरा गई। इस हादसे में राकेश तिवारी और उनकी बुआ सरस्वती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में राकेश की पत्नी सीमा, बेटे प्रभु और मामा रामखिलावन ने भी दम तोड़ दिया। राकेश की बेटी प्रज्ञा, प्रेक्षा और भतीजी प्रिया को इलाज के लिए शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद क्वालिस में सवार सभी लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
राकेश तिवारी का बिखर गया परिवार
शनिवार को दिन में तीन बजे चिलचिलाती धूप में शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार क्वालिस मोहम्मदी की ओर से जा रही आल्टो कार से गांव मछेछा के पास जोरदार धमाके के साथ टकराई तो मौके पर मौजूद राहगीर सिहर उठे। क्वालिस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में जा गिरी, जबकि आल्टो के परखचे उड़ गए। इसे संयोग ही कहेंगे कि क्वालिस सवार भीषण हादसे के बाद भी बच गए और मौके से भाग निकले, वहीं लखीमपुर निवासी राकेश तिवारी का परिवार बिखर गया। यह जानकारी लखीमपुर शहर में हुई तो जिसने सुना वही अवाक रह गया। हर कोई राकेश तिवारी के मोहल्ला कीर्तिनगर की ओर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल
राकेश समेत पांच लोगों की मौत से उनके पिता और स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र तिवारी, मां, भाई अशोक तिवारी, संतोष तिवारी समेत पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम हाउस पर उमड़े अधिकारी, नेता
शहर निवासी राकेश तिवारी का परिवार काफी मिलनसार है। इस परिवार से जुड़ाव का ही नतीजा था कि जिसने भी सुना वह पोस्टमार्टम हाउस की ओर दौड़ पड़ा। पोस्टमार्टम हाउस पर एसपी अरविंद सेन, सीओ सिटी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा एडवोकेट, आशू वाजपेयी, संजय सिंह गोप, सांसद प्रवक्ता अंबरीश सिंह विनोद शुक्ला, अनूप शुक्ला, अजय शुक्ला सहित तमाम अधिकारी और राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे।
प्रज्ञा और प्रेक्षा के सिर से उठ गया मां-बाप का साया
जिला अस्पताल शाहजहांपुर में जिंदगी और मौत के बीझ झूल रहीं प्रज्ञा और प्रेक्षा के सिर से मां और बाप का साया उठ गया है। हालांकि दोनों बेटियों को सदमे से बचाने के लिए अभी यह तक नहीं बताया गया कि उनके मां-बाप अब इस दुनिया में नहीं हैं। वे बार-बार यही पूछ रहीं थी कि मेरी मम्मी और पापा कहां है। वह उन्हें बुलाने की जिद कर रही थीं।
डीएम की अनुमति पर रात्रि में ही हुआ पोस्टमार्टम
मृतक राकेश तिवारी और बुआ सरस्वती उर्फ सुरसुता के शवों का पोस्टमार्टम डीएम की अनुमति से रात में ही किया गया।
हादसे में मारे गए लोग
1. राकेश तिवारी (42) मोहल्ला कीरतनगर-लखीमपुर
2. सीमा तिवारी (40) (मृतक राकेश की पत्नी)
3. प्रभू (छह माह) (मृतक राकेश का पुत्र)
4. रामखिलावन (75) ग्राम बाजूडीहा, कोतवाली सदर (मृतक राकेश मामा)
5. सरस्वती उर्फ सुरसुता (80) (मृतक राकेश की बुआ)
हादसे में घायल
1. प्रज्ञा (12) पुत्री राकेश तिवारी
2. प्रेक्षा (8) पुत्री राकेश तिवारी
3. प्रिया (20) (मृतक राकेश की भतीजी)