फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The couple and their daughter died in the accident in Kmlapuri weeds

हादसे में दंपति और उसकी पुत्री की मौत से कमलापुरी में मातम

Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खजुरिया।
अमर उजाला ब्यूरो खजुरिया। Updated Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
The couple and their daughter died in the accident in Kmlapuri weeds
हादसा - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जा रहा था परिवार, बहनोई और भांजी, भांजे की भी गई जान,  शोक में बंद रहा बाजार
विज्ञापन

कमलापुरी निवासी युवा सराफा व्यवसाई, उनकी पत्नी और पुत्री की आजमगढ़ में कार दुर्घटना में मौत हो गई। उनके साथ ही इस दुर्घटना में उनके मिहिंपुरवा (बहराइच) निवासी बहनोई, भांजी, भांजे की भी जान चली गई। घटना की जानकारी जब यहां गांव पहुंची तो उनके घर में कोहराम मच गया। गांव में मातमी माहौल छा गया, शोक मे खजुरिया बाजार भी बंद रहा ।

थाना संपूर्णानगर के गांव कमलापुरी निवासी 32 वर्षीय पुलकेश की कस्बा खजुरिया में सराफे की दुकान है। वह दो दिन पूर्व अपनी 28 वर्षीय पत्नी ज्योति चारो, आठ वर्षीय पुत्री चाहत के साथ कार से पहले मिहिंपुरवा (बहराइच) अपने बहनोई महेश सोनी के यहां गए। वहां से वह अपने परिवार के साथ 32 वर्षीय बहनोई महेश सोनी, 30 वर्षीय बहन रजनी सोनी, चार वर्षीय भांजे मयंक, ढाई वर्षीय भांजी दर्पण, एक वर्षीय भांजी शिवान्या को लेकर बनारस रिश्तेदारी में जा रहे थे। बुधवार की रात लगभग 11 बजे जिला आजमगढ़ से पहले कस्बा कप्तानगंज के पास घने कोहरा के दौरान उनकी कार, ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कमलापुरी निवासी पुलकेश चारो, उनकी पत्नी ज्योति चारो, पुत्री चाहत के अलावा बहनोई महेश सोनी, भांजे मंयक और भांजी  दर्पण की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकी उनकी बहन रजनी सोनी और दूसरी भांजी शिवान्या बुरी तरह जख्मी हो गईं। पुलिस ने उनको आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया है। मौत की खबर यहां आते ही पूरे कुनबे में कोहराम मच गया तो वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। व्यापारियों ने शोक में पूरा बाजार बंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed