फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The case report of maltreatment with teenager effort

किशोरी के साथ हुए दुराचार के प्रयास मामले की रिपोर्ट दर्ज 

Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
The case report of maltreatment with teenager effort
rape - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला इंपेक्ट
विज्ञापन

दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली की खबर अमर उजाला में छपने के बाद एसपी ने दिया आदेश
एसपी के आदेश पर पुलिस ने लखहा निवासी अल्ताफ पुत्र शब्बीर उर्फ बंगाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की

दलित किशोरी के हाथ बांधकर दुराचार का प्रयास करने के मामले में कोताही बरतने और बिना मौका मुआयना व जांच के आरोपी को क्लीन चिट देेने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद एसपी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने के आदेश दिए। एसपी अखिलेश चौरसिया के आदेश पर आखिरकार दरोगा जी को आरोपियों पर एसटी एक्ट, मारपीट, दुराचार के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करनी ही पड़ी। मंगलवार को जब इस मामले में पीड़ित पक्ष तहरीर देने गए थे तो चौकी इंचार्ज ने नेताओं के दबाव में तहरीर नहीं ली थी और पिड़ित के पिता को अभद्रता कर भगा दिया था।
ढकेरवा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार की शाम करीब पांच बजे गांव के पास स्थित गन्ने के खेत में शौच को गई थी। आरोप है कि पहले से ही घात लगाए बैठे एक युवक ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद उसके दोनों हाथ गन्ने की पत्ती से बांधकर दुराचार करने का प्रयास किया। किशोरी ने जब शोर मचाया, तो खेतों में काम कर रहे लोग शोर सुनकर दौड़ आए। लोगों को आता हुआ देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था। ग्रामीणों ने किशोरी को बंधन मुक्त कराया। मामले की शिकायत करने पीड़िता के परिवार वाले ढखेरवा चौकी पहुंचे, जहां पीड़ित की बात नहीं सुनी गई थी। अमर उजाला ने इस मामले को तीन अगस्त 2016 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारी हरकत में आए। वहीं पीड़ित ने एसपी अखिलेश चौरसिया से मिलकर मामले की शिकायत की। उनका आरोप था कि आरोपी युवक की सिफारिश में दो पूर्व विधायकों की पैरवी के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। वहीं, तहरीर नहीं लिए जाने की बाबत चौकी इंचार्ज का कहना था कि किशोरी की शिकायत से पहले गांव से फोन आ गया था कि दलित का परिवार पुराने मामले में युवक को फंसाने की साजिश कर रहा है।
विज्ञापन


आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है। रंजिश में वह कोई भी घटना कर सकता है। 
-पीड़िता का वादी पिता

मामला संज्ञान में आते ही तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार सिंह, एसओ, निघासन

पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच निघासन सीओ करेंगे। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण और आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देेश एसओ को दिए गए हैं। 
-अखिलेश चौरसिया, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed