फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of the soldier's wife found hanging from a roof trap

छत के जाल से लटकता मिला सिपाही की पत्नी का शव

Tue, 07 Mar 2017 11:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिता ने पति पर लगाया पिटाई के बाद गला घोटकर हत्या का आरोप
सदर कोतवाली के मोहल्ला मौर्य कॉलोनी में रहने वाले एक सिपाही की पत्नी का शव मंगलवार की दोपहर छत के जाल से लटकता मिला है। उसके गले में साड़ी का फंदा था। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पति ने हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाया है।
थाना खीरी के गांव निजामपुर निवासी कर्ताराम ने बताया कि उन्होंने अपनी 27 वर्षीय पुत्री संजय देवी का विवाह 2002 में गांव हर्रैया निवासी सत्येंद्र कुमार के साथ किया था। सत्येंद्र पुलिस विभाग में सिपाही है और इस समय लखनऊ में तैनात है। दंपति लखीमपुर शहर की मौर्या कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। पिता के मुताबिक सत्येंद्र कुमार के एक महिला से प्रेम संबंध थे, जिसका उनकी बेटी संजय विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन मारपीट और झगड़ा होता था। सत्येंद्र कुमार 5 मार्च को अपनी बहन की शादी में लखनऊ से लखीमपुर आया था, तभी से वह यहीं था।
विज्ञापन

मंगलवार को भी प्रेम संबंधों की बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इससे नाराज सत्येंद्र ने उसकी पुत्री की पिटाई की और गला घोटकर मार डाला। आरोप है कि हत्या को छुपाने के लिए शव को छत के कुंडे से लटका दिया। इसके बाद सत्येंद्र ने दोपहर करीब एक बजे मोबाइल से संजय देवी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। इस पर वह अन्य घर वालों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही पति सत्येंद्र कुमार मौके से खिसक गया। सूचना पर सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट मौके पर पहुंचे और मायके वालों और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
महिला का शव उसकी ही साड़ी से छत के जाल से लटका मिला है। लड़की के घर वाले हत्या कर शव को लटकाने का आरोप पति पर लगा रहे हैं। घटना पति की मौजूदगी में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है।
-निर्मल कुमार बिष्ट, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed