{"_id":"bac893c2576238c5539637f6b87137a0","slug":"the-body-of-the-missing-villagers-was-found-hanging-from-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला
मझगईं
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
भगवंतनगर गुलरा में तीन दिन से लापता एक ग्रामीण शव गांव के बाहर वन विभाग की नर्सरी में पेड़ से लटकता मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है।
भगवंतनगर गुलरा निवासी छोटेलाल के पुत्र ऋषि कुमार (40) मंगलवार को घर से मजदूरी करने के लिए निकला था, लेकिन फिर लौटकर नहीं आया। उसके घर न लौटने पर घरवालों ने खोजबीन की पर उसका सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को गांव से कुछ दूर स्थित नर्सरी के पास मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने सिरसा के पेड़ में ऋषि कुमार की लाश लटकती देखी। ग्रामीणों ने सूचना घरवालों को दी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के दायें और बायें पैर से खून बह रहा था। कुछ कदम की दूरी पर माचिस और बीड़ी का बंडल पड़ा था। घरवालों ने एक व्यक्ति पर उसकी हत्या कर पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पत्नी और बच्चों का बुरा हाल
मृतक की पत्नी रामबेटी गूंगी है और पति की मौत से उस पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके बच्चों में बेटी अहिला (16), बेटे तिलकराम (11) और बालकराम (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। ऋषि की मौत से पत्नी जहां गम में डूबी है वहीं उसके सामने अब बच्चों की परवरिश का भी सवाल खड़ा हो गया है। उसके पति के पास महज एक बीघा जमीन थी जिसके कारण वह मजदूरी कर बच्चों का पेट पालता था।