{"_id":"58cec6604f1c1bb6681a195c","slug":"the-body-of-a-student-found-in-a-canal-55-kilometers-away-on-the-fifth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन 55 किलोमीटर दूर नहर मे मिला छात्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांचवें दिन 55 किलोमीटर दूर नहर मे मिला छात्र का शव
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बरामद
- फोटो : अमर उजाला
चाचा बोले, भतीजे को मारकर फेंका गया, दोनों कानों के पास घावों से बह रहा था खून
छात्र-छात्रा के गायब होने मामला
पांच दिन पहले लापता हुए खीरी टाउन के जोशी टोला निवासी छात्र देवेंद्र जोशी का शव 55 किलोमीटर दूर सीतापुर जिले में नहर से बरामद हुआ। परिवार वाले शव देखते ही चीख पड़े और कहने लगे हत्यारों ने मारकर नहर में फेंक दिया। छात्र के चाचा का कहना है, पांच दिन पुरानी लाश होती तो फूल जाती। कानों से अभी तक खून नहीं बह रहा होता। पुलिस ने डीएम से रात में ही पोस्मार्टम कराने की अनुमति ली, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
यहां तक कि कान के निचले हिस्से कटे होने पर भी उन्होंने हत्या का आरोप लगाया।शहर के एक कारोबारी की 16 वर्षीय पुत्री और कस्बा खीरी टाउन निवासी एक शिक्षक का 17 वर्षीय पुत्र शहर के एक स्कूल में कक्षा 10 के छात्र थे। दोनों 15 मार्च की दोपहर घर से गायब हो गए थे। दोनों की गुमशुदगी सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। 16 मार्च को छात्र की स्कूटी शारदानगर में खीरी ब्रांच नहर के किनारे खड़ी मिली थी और पास में ही लेडीज सैंडिल और छात्र के जूते पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब नहर में तलाश की तो छात्रा का शव बरामद हो गया था, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चला। इधर शव बरामद होने के बाद छात्रा के पिता ने लापता छात्र और उसके तीन अन्य दोस्तों के खिलाफ सदर कोतवाली में अपहरण के बाद रेप कर हत्या करने व शव छुपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली की सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के पास अकबरपुर गांव के निकट एक शव उतरा रहा है। सूचना पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ल मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। छात्र की लाश को लखीमपुर खीरी पोस्टमार्टम हाउस पर शाम करीब छह बजे लाया। उसके बाद शिनाख्त और पंचानामा आदि की कार्रवाई शुरू हुई। देर रात तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
घाव और बह रहा खून किसी के नहीं उतर रहा गले
पुलिस शव को लेकर खीरी पहुंची, जहां पिता ने शव की शिनाख्त अपने लापता छात्र के रूप में की। शव के दोनों कानों के नीचे का कुछ हिस्सा गायब था और घाव जैसा निशान था। घावों से खून का रिसाव हो रहा था। इसके अलावा उसके बाएं पैर की उंगलियां पर रगड़ जैसी लगी थी। शव से बह रहे खून और घावों को देखकर लोगों के गले डूबकर छात्र की मौत होने की बात गले नहीं उतर रही है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोग खून के रिसाव और घावों को लेकर कई कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद देंगे तहरीर
मृतक छात्र के चाचा अतुल जोशी ने बताया कि भतीजे के शव को देखकर उन्हें लगता है कि उसके भतीजे की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह सोमवार को तहरीर देंगे।
छात्र के पैंट की जेब में मिली स्कूटी की चाभी
खीरी ब्रांच नहर के किनारे जब स्कूटी बरामद हुई तो वह लॉक थी, जिस पर परिवार के लोग घर से दूसरी चाभी लेकर पहुंचे। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जब तलाशी ली तो मृतक की पैंट की जेब में स्कूटी की चाभी बरामद हुई।
55 किलोमीटर दूर मिला शव
शारदानगर और चकई पुल के बीच जिस स्थान पर छात्र की स्कूटी बरामद हुई। उससे करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर घटना के ही दिन छात्रा का शव मिला था। रविवार को स्कूटी मिलने वाले स्थान से करीब 55 किलोमीटर दूर रविवार को छात्र का शव अकबरपुर के पास नहर से बरामद हुआ है।
डैम में ढूंढ़ा, लेकिन नहीं मिला था शव
शनिवार की दोपहर सीतापुर जिले के लहरपुर के पास स्थित पोंगलीपुर डैम में नहर में एक शव देखे जाने की सूचना खीरी पुलिस को मिली थी। प्रशिक्षु सीओ योगेंद्र सिंह एसओ खीरी जावेद अख्तर को साथ लेकर डैम पहुंचे और सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। डैम के दोनों छोरों पर कई किलोमीटर दूर तक तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो टीम वापस लौट आई थी, लेकिन रविवार की दोपहर बाद अकबरपुर के पास नहर से शव बरामद हो गया।
लापता छात्र का शव मिल गया है। यदि परिवार वाले हत्या का संदेह जताते हुए तहरीर देंगे तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों केे आधार पर मामले की विवेचना होगी और कोई दोषी मिला तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
मनोज कुमार झा, एसपी।