फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a married woman hanging from a roof-top

छत के कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sat, 01 Apr 2017 11:48 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The body of a married woman hanging from a roof-top
हत्‍यया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, तहरीर दी
गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव तुसौरा में नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से लटकता मिला है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेंड़वा निवासी हरिनंदन वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री 25 वर्षीय डाली का विवाह 2015 में तुसौरा निवासी श्याम प्रकाश वर्मा के पुत्र दिग्विजय के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद ही पुत्री के ससुराल वाले 50 हजार की नगदी, जेवर की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे? 31 मार्च को भी उनकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित किया, जिसकी सूचना डाली ने फोन से उन्हें दी थी। इसी शाम को सूचना मिली कि डाली ने छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर वह परिवार वालों के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे तो उसका शव लटकते देखा। उनका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दिग्विजय, श्याम प्रकाश, उनकी पत्नी आदि ने पुत्री को मारकर शव को लटका दिया। घटना के बाद से ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर गोला अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed